Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाकियू ने ज्ञापन देकर किया स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग


सुनील उपाध्याय  
बस्ती । भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल लागू कर फसलों के लागत मूल्य में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर उनके दाम तंय किये जांय। बस्ती के गन्ना किसानों का लगभग 250 करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है उसे व्याज समेत भुगतान कराया जाय। इसके साथ ही श्रमिकों का विकास खण्ड स्तर पर शिविर लगाकर पंजीकरण कराया जाय। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं, चिकित्सकांे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, जंगली जानवर, आवारा पशुओं से फसल की बरबादी रोकने, किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति दिये जाने, आन्दोलनों के दौरान भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिये जाने, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के पाल्यों की शिक्षा सरकारी स्कूलों में अनिवार्य किये जाने, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले किसानों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर पेंशन दिलाये जाने, किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किये जाने, किसानों को सस्ते दर पर डीजल और बिजली उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
11 सूत्रीय ज्ञापन सौपते समय भाकियू मण्डल उपाध्यक्ष दीवान चन्द पटेल, डा. आर.पी. चौधरी, रामचन्द्र सिंह, नायब चौधरी, जयराम वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, सुरेश चन्द्र चौधरी, त्रिवेनी चौधरी, दीनानाथ, रामतौल पाल, गनीराम चौधरी, राम महीपत, रामचन्दर चौधरी, बाबूराम यादव, चन्द्र प्रकाश, राधेश्याम चौधरी, हरीराम किसान के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी, किसान, मजदूर शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे