Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौचालय निर्माण का धन हड़पने के मामले में डीएम ने दिया जांच का निर्देश

सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बिना शौचालय निर्माण कराये पूर्व ग्राम प्रधान रफीक अहमद द्वारा धन निकाल लेने के मामले में जिलाधिकारी ने डी.पी.आर.ओ. को स्वयं प्रभावी जांच करके आख्या देने का निर्देश दिया है। रूधौली विकास खण्ड के रौनहिया ग्राम पंचायत के इन्सार अली, गुलाम हुसेन आदि ने शौचालय के लाभार्थियों की सूची देकर जांच की मांग किया था। सूची में अधिकांश शौचालयों के निर्माण का धन निकाला हुआ प्रदर्शित है किन्तु लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया और शौचालय कागजों में ही पूर्ण हैं। 
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि पूर्व ग्राम प्रधान रफीक अहमद ने शौचालय के साथ ही अनेक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक भ्रष्टाचार किया है। ग्रामीणों को जब शौचालय निर्माण के नाम पर बंदरबांट की जानकारी हुई तो वे चौंक गये। इन्सार अली के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अभी तक डीपीआरओ द्वारा शौचालय निर्माण की भौतिक जांच नहीं किया गया है। ग्रामीण अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें सच्चाई से अवगत कराया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे