Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हत्या वा आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस।मौत के दस दिन बाद भी नही निकला कोई निष्कर्ष।जिसका फायदा उठाकर आरोपी


रमेश कुमार मिश्र/सुरेन्द्र कुमार तिवारी.
गोंडा :तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा राँगी के मजरा विसैधा में हुई एक व्यक्ति की हत्या का मुकदमा एसपी के आदेश पर थाना तरबगंज में दर्ज हुआ।जिसकी विवेचना तरबगंज थाने के प्रभारी नीरिक्षक संजय कुमार दूबे कर रहे है।जहाँ ह
त्या या आत्महत्या के बीच विवेचना फंसी हुई है।लगभग दस दिन बीतने को है।फिर भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नही पहुँच पाई।जिस पर गाँव व गली चौराहे पर हत्यारोपियों की गिरप्तारी ना होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।और पीड़ित की माने तो परिवार को हत्यारोपियों की तरफ से बराबर जानमाल की धमकी दी जारही है।जिससे पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।और आत्महत्या करने को तैयार है। 
हत्या जैसे जघन्य अपराध का मुकदमा पंजीकृत है।फिर भी पुलिस की हीलाहवाली ग्रामीणो के गले नही उतर रही है।ग्रामीणो की माने तो पुलिस निस्पक्ष होकर जाँच करे व सही तथ्यो का पता लगाकर हत्यारोपियों को गिरप्तार कर कार्यवाही करे।जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बतादे की 30/06/2018को रात लगभग 10बजे के करीब तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा राँगी के मजरा विसैधा में परशुरामसिंह पुत्र स्व.सुखराख सिंह ने एसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया था की गाँव के ही रामविलाश पुत्र राधिकाप्रसाद,अवनीश,अंगद,अमन पुत्र रामविलास व प्रिन्स पुत्र अवनीश हमारे लडके राजन 30को घर से लेगये थे।जब सुबह तक राजन घर नही आया और हम खोजबीन करने लगे तो पता चला की राजन की लाश जिलास्पताल में में रखी है।जो डायल 100 की गाड़ी लेकर गयी है।बाद में एसपी के आदेश पर नामजद हत्या का मुकदमा तरबगंज थाने पर पंजीकृत हुआ।लेकिन एक हप्ते के ऊपर हो गये और पुलिस के तरफ से कोई कार्यवाही नही हुई।
वीडियो 


पीड़ित परिवार का ब्यान
जब मीडिया की टीम पीड़ित परिवार परशुराम के घर पहुँची तो घरवाले फफक कर रोने लगे।और कहा साहब हमारे लड़के राजन30को दबंगो ने जान से मार दिया।थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है।फिर भी पुलिस के तरफ से कोई सहायता नही की जारही है।और दबंग खुलेआम घूम रहे है।और कहते है की अभी लड़के को मारा है अब पूरे परिवार को मार डालूँगा कोई हमारा कुछ नही बिगाड़ सकता।जब शिकायत थाने पर करते है तो थानाध्यक्ष डाटकर भगा देते है।अगर हमारे लड़के के हत्यारो को गिरपतार नही किया गया और न्याय नही मिला तो हम आत्महत्या कर लेगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीये पुलिस की होगी।



क्या कहते है विवेचक
विवेचक/थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की मौत जहर खाने से हुई है।पोस्टमार्टम रिर्पोट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है।विवेचना चल रही है अभी किसी नतीजे पर नही पहुँचे है।पीड़ित के घर वाले विरोधाभाषी ब्यान दे रहे है।जिससे ये पता चलता है की जहर राजन ने ही खाकर आत्म हत्या की है।क्योकि उसका पहले से ही दिमागी संतुलन ठीक नही था।जिसका प्रमाण है की वो सीरिंज से अपने खून को निकाल कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता था। और लगभग चार सालो से आरोपी के घर पर रह रहा था। कुछ चोटे आई है जो गाड़ी में जाते वक्त लगी होगी।डाक्टर की रिर्पोट में भी जहर से मृत्यु की पुष्टि की गयी है।गिरप्तारी के सवाल पर बताया की हमारी दबिस जारी है आरोपी घर से फरार है।जो सही होगा वो किया जायेगा।पीड़ित को हर सम्भव न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे