Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लेखपालों का आंदोलन हुआ उग्र, कलेक्ट्रेट पर शुरू किया धरना प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी 


बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा गत 3 जुलाई से चलाए जा रहे कार्य बहिष्कार अब धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है । अभी तक लेखपालों का आंदोलन तहसील स्तर पर सीमित था जो अब जिला मुख्यालय पहुंच चुका है । जिले के तीनों तहसीलों के लेखपाल आज कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्रित हुए और वहां पर जमकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर नेताओं ने संबोधित भी किया । लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा । अपनी 8 सूत्री मांगों पर अडिग लेखपाल संघ इससे कम के समझौते के लिए तैयार नहीं है । लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारी 8 सूत्री मांगों में वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति , पदोन्नति के अवसर,  लैपटॉप तथा स्मार्टफोन उपलब्ध कराना , भत्तों में वृद्धि, राजस्व निरीक्षक नियमावली पारित करने , पेंशन विसंगति दूर करने तथा आधारभूत सुविधाओं व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग शामिल है । तीनों तहसीलों से जुटे लेखपालों ने कलेक्ट्रेट गेट पर पूरे दिन धरना प्रदर्शन जारी रखा । वहीं जिलाधिकारी ने लेखपालों के हड़ताल से आय जाति तथा निवास प्रमाण पत्र में आ रही समस्या को दूर करने के लिए नायब तहसीलदार तथा कानूनगो को निर्देशित किया है । पूरे मामले पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया की आम जनता को आय जाति  निवास प्रमाण पत्र विशेषकर छात्र जिन को विभिन्न कक्षाओं मे प्रबेया प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है उन्हें कोई समस्या ना हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है । अब नायब तहसीलदार व कानूनगो अपने माध्यमों से जांच कराकर आय जाति व निवास प्रमाण पत्र जारी करेंगे । उधर लेखपाल संघ का कहना है हमारी विभिन्न संगठनों से बात हुई है हमारे कार्य को कोई अन्य कर्मचारी नहीं करेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे