गोंडा:-मसकनवा चौकी अन्तर्गत आने वाले खपरीपारा विश्नोहरपुर ग्राम में स्थित लाला बाडी बिल्डर के दरवाजे पर खड़ी गाव के ही प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र की मोटरसाइकिल स्पलेंडर को बेखौफ चोर ने रात के करीब दस बजे मकान मालिक के सामने से ही लेकर फरार हो गया।हालांकि पीड़ित का कहना है कि मकान मालिक कों लगा होगा कि वाहन स्वामी ने ही भेजा हो।वहीं मसकनवा चौकी पर सिपाहीयों की कमी के चलते रात्रि गश्त भी नहीं हो पाती।इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मोटरसाइकिल को चंपत कर दिया।वहीं
प्रार्थी का कहना है कि दस बजे रात्रि तक लोगों का आना जाना लगा रहता है।साथ ही हमेशा 100नंबर की गाड़ी भी आती जाती रहती है।इसके बावजूद बेखौफ चोर ने मोटरसाइकिल को चुरा कर ले गया।प्रार्थी जब सुबह अपनी गाड़ी लेने गया तो देखा कि गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी।मकान मालिक से पूछने पर पता चला कि रात्रि करीब दस बजे एक व्यक्ति गाड़ी लेकर चला गया था।प्रार्थी सुभाष चन्द्र ने मसकनवा चौकी पर तहरीर दी है।खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ