Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फर्जी ए आर टी ओ चढ़ा पुलिस के हत्थे


मोजीम खान 
सिंहपुर ,अमेठी-जनपद अमेठी में लगातार कई माह से चल रहे अवैध वसूली का आखिरकार ग्रामीणों ने भंडाफोड़ कर दिया है। नेशनल हाईवे 56 लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर एक फर्जी ए आर टी ओ एवं  एन जी ओ के नाम पर भारी वाहन से लेकर छोटे वाहन तक अवैध वसूली का कारोबार चल रहा था। इस गोरख धंधे में कही न कही पुलिस की भागीदारी जरूर रही होगी। मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के राष्ट्रीय राजमार्ग 56 लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर एक फर्जी एन जी ओ चालक  यातायात परिवहन सुरक्षा के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था जिसको ग्रामीणों  ने मय बोलेरो सहित अभय राज पुत्र राम सिंह को लोगों ने  पकड़ कर इन्हौना पुलिस को दे दिया। जहा पूछताछ की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि जब यह फर्जी एन जी ओ चालक कई माह से लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर अवैध वसूली के लिये फर्राटा भर रहा था तब इन्हौना पुलिस क्या कर रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस बोलेरो को इन्हौना पुलिस ने पकड़ी है उस बोलेरो का चालक कई माह पहले कठौरा स्थित मारुती एजेंसी के पास एक ट्रेक को रोक कर वसूली कर रहा था तक पूर्व थानाध्यक्ष कमरौली ने पास बुला कर पूछताछ की । तब बताया की यातायात सुरक्षा के तहत यह एक एन जी ओ के माध्यम से लोगों को सुविधाए दी जा रही है। अगर गाड़ी से दुर्घटना होती है तो उसकी इलाज की जिम्मेदारी एन जी ओ कम्पनी की है। उसके यह भी बताया की कमरौली थाने में तैनात एक एस आई हमारे फूफा है। उसके बाद वह फिर निकल गया। तो इस बात से कही न कही पुलिस का सम्बंध उस फर्जी एन जी ओ चालक से है तभी तो वह कई माह से इसी मार्ग पर लगातार चलते रहने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।अब जब ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया तो इन्हौना पुलिस मामले को रफादफा करने में लगी है। आखिर करें भी क्यू न फर्जी ए आर टी ओ पुलिस का रिश्तेदार जो है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे