Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस की गुंडागर्दी :आर्मीमैन और एक प्रधान को दौड़ा दौड़ा कर पीटा


गोण्डा: मनकापुर क्षेत्र के दलित ग्राम प्रधान व एक आर्मीमैन को पुलिस द्वारा मार-पीट कर भगा देने का मामला प्रकाश में आया।मामले को मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियो को पीडित टूयूट हैडिल पर दर्ज करा कर कार्यवाही मांग की है।


    मामला विकास खंड मनकापुर क्षेत्र ग्राम अम्बरपुर के ग्राम प्रधान दलित हंसराज व आर्मीमैन व एक निजी विद्यालय के अध्यापक  दुर्गेश कुमार  बीते शनिवार देर शाम को अपने गांव में एक दुकान पर छिनैती कर भाग रहे दो अज्ञात व्यक्ति को दौडा कर पकड़ कर पिकेट पुलिस के हवाले किया।

जहां पिकेट पुलिस चारो लोगो को कोतवाली ले आयी और जब ग्राम वासियो जानकारी हुई तो परिसर में जमावाडा शुरू हो गया।जिससे पुलिस दबाब बनाने के लिये गांव के आर्मीमैन घनश्याम वर्मा पुत्र लुहरी वर्मा,ग्राम प्रधान हंसराज व अध्यापक को कान्सटेबुल श्रवण यादव,आरक्षी गिरिजेश गिरि,आरश्री हंस२ाज यादव व बब्बन यादव लाठी-डंडा व लात घूसा मरते हुए मां-बह्रन व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए दी तथा धमकी दी कि ज्यादा नेता बनोगे तो किसी मुकादमे फंसा कर जेल भेज दूंगा।


    सोमवार को ग्राम प्रघान हंस राज ने पुलिस को तहरीर दे कर दोषी पुलिस कार्मियो के विरुद्व कार्यवाही व चोटिल लोगो के चिकित्सा करना की मांग की है।

वही कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि प्रधान सामर्थक एक अवैद्य शराब  तस्कर को छोडने का दबाब बना कर कोतवाली व वाहन फूलने की धमकी दे रहे थे।सिपाहियो द्वारा डांट-फटकार भगा दिया गया।मारपीट का अरोप निराधार है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे