Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता संजय चौधरी को सौपा बड़ा दायित्व


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय की संस्तुति पर वरिष्ठ नेता संजय चौधरी को  गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा है।
संजय चौधरी पूर्व मे रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का दायित्व संभालने के साथ ही उन्होने जिला उपाध्यक्ष और प्रान्तीय परिषद सदस्य के दायित्वों का निर्वहन किया। 
संजय चौधरी को  गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विधायक श्रीराम चौहान, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, अजय सिंह, सी.ए. चन्द्र प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, वरिष्ठ नेता राजेन्द्रनाथ तिवारी, पुष्कर मिश्र विवेकानन्द मिश्र, भानु प्रकाश मिश्र ‘कमलेश, प्रमोद पाण्डेय, सत्येन्द्र शुक्ल ‘जिप्पी’ राकेश श्रीवास्तव, इन्द्रवास सिंह, रूपम श्रीवास्तव, गोपेश्वर तिवारी के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे