शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 14 जुलाई 2018 को जनपद में लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अशोक कुमार जिला जज,अध्यक्ष जि0 विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जनपद न्यायालय सहित बाह्य न्यायालय, तथा तहसील मुख्यालयों पर किया गया है ।श्रीमती मधु डोगरा न्यायिक अधिकारी, सचिव डालसा ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला जज की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक कराई गई जिसमें सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक विचाराधीन मुकदमो को चिन्हित करके निस्तारित करने का निर्देश जनपद न्यायाधीश ने दिया है ।सचिव श्रीमती डोगरा ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिये राजस्व अधिकारियों सहित सभी बैंकों के बैंक प्रबन्धको ,सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठकें अलग अलग की गई ।लोक अदालत को सफल बनाने के लिये अधिवक्ताओं,वादकारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ।उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सिविल वाद,राजस्व वाद,आपराधिक वाद,चकबन्दी वाद,स्टाम्प वाद ,पारिवारिक वाद,एन आई एक्ट सहित अन्य वादों का निस्तारण सुलह समझौते से किया जाएगा ।उन्होंने वादकारियों, अधिवक्ताओं से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील किया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ