अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर थाना हरैया क्षेत्र के गांव भिटरिया कला का एक छात्र पहाड़ी नाले में नहाते समय डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने छात्र की लाश को नाले से बाहर निकाला और अंतिम संस्कार कर दिया घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है । भितवरिया कला के ननकऊ ने बताया कि उनका पुत्र गोलू 15 वर्ष आज करीब 2 बजे स्कूल से पढ़कर घर आ रहा था कि गाँव के पश्चिम भुलवानाला में नहाने लगा । गोलू नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चला गया और गहरे पानी में पहुँचने के कारण डूब कर मृत्यु हो गई । गाँव के पंकज कुमार मिश्र कामेश्वर मिश्र समेत कई ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकला। पानी से बाहर निकालने के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया । प्रभारी थानाध्यक्ष तारिक सिद्दीकी ने बताया कि इस समबन्ध में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि सूचना मिलता है तो आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ