Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विरोधियों के घर शव दफनाने पर अड़े परिजन, बेबस नजर आ रहा प्रशासन और पुलिस


अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर ज़िले की जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस और प्रशासन आज उस समय पूरी तरह बेबस नजर आए जब कोतवाली क्षेत्र के परसा केवटहिया गांव के लोगों ने एक युवक के शव को विरोधियों के घर दफनाने की मांग रख दिया। दरअस्ल गुरुवार को यहां दो पक्षों में चले लाठी-डंडों में घायल एक युवक की इलाज के दौरन सोमवार को मौत हो गई थी। युवक की मौत पर परिजनों ने विपक्षियों के घर पर धावा बोल दिया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। अराजक तत्वों ने डायल 100 पर भी लाठी डंडो से हमला कर दिया। हमले में डायल 100 पर तैनात एक दरोगा व चालक को चोटें आई हैं। बाद में उच्च अधिकारियों के आने के बाद मामला शांत हुआ था
वीडियो

ये है पूरा मामला

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसा केवटहिया गांव निवासी सुभाष निषाद के बेटे गोविन्द पर उनके विपक्षियों ने गुरुवार को शौच से लौटते समय लाठी-डंडो से हमला बोला दिया था। चीख पुकार सुनकर दौड़े परिजन जब उसे बचाने गए तो विपक्षियों ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर  मुन्नीलाल, रामचेत पुत्रगण बुधिराम, शिवलाल पुत्र रामचेत, दिलीप पुत्र मुन्नीलाल के विरुद्ध नमाजद तहरीर दी  थी। जिस पर पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए भेजते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था।  
सोमवार की सुबह सुभाष के बेटे गोविन्द (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।  मौत की सूचना पर परिजनों ने विपक्षियों के घर पर धावा बोल दिया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 पर दी थी।  घटना स्थल पर पहुंची डायल 100 पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को समझाया जा रहा था कि कुछ अराजकतत्वों ने डायल 100 वाहन व तैनात कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें डायल 100 वाहन (2821) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही प्रभारी राम प्रकाश सिंह (45) व चालक चन्द्रजीत यादव (35) घायल हो गए थे। पुलिस कर्मियों ने जान बचाकर भागते हुए इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ जयसिंहपुर विजयमल सिंह यादव, कोतवाल देवेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक अराजकतत्व गाँव से फरार होंने मे कामयाब हो चुके थे। 

भविष्य के गर्त मे अंतिम संस्कार

आज जब पोस्टमार्टम के बाद मृतक गोविन्द 22 का शव लखनऊ पैतृक गाँव परसा केवटाहिया पहुंचा तो परिजनो ने
अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। 
शव पैतृक गाँव परसा आने से पहले उपजिलाधिकारी प्रणय सिह व जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिह ने परिजनो से मिलकर उन्हे मदद का आश्वासन व आर्थिक सहयता देने का वादा भी किया।  लेकिन अंतिम संस्कार को तैयार नही है । कब अंतिम संस्कार कब होगा ये भविष्य के गर्त मे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे