Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेल से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:रेलवे स्टेशन रुदौली के पष्चिमी सिग्नल के निकट बीती रात अज्ञात व्यक्ति की कट कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सिंग्नल न 19 के निकट राहगीरों को अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे पटरी के किनारे दिखाई दी।चौकी प्रभारी आरपीएफ जेड.ए. सिद्दिकी ने बताया कि मृतक के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र न होने के कारण पहचान नहीं हो पाई।घटना रात में होने की संभावना जताई गयी है।कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया की घटना रेलवे की सीमा क्षेत्र में घटी है।लाश का पंचनामा जीआरपी बाराबंकी ने भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे