Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा दलित युवा चेतना साइकिल यात्रा का शमशाद खान ने किया जोरदार स्वागत


मोजीम खान 
सिंहपुर, अमेठी-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी दलित युवा चेतना साइकिल यात्रा कार्यक्रम के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही साइकिल यात्रा इलाहाबाद से प्रतापगढ़ होते हुए संयोजक श्री रजनीश भारती जी के साथ जिला-अमेठी पहुँचने पर जिले के समाजवादी पार्टी व संगठनों के पदाधिकारियों ने साइकिल यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने की। तथा साथ ही यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी ने सभी को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत और जल पान करवाया, कार्यक्रम में काफी संख्या में समर्थकों के साथ उपस्थित पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई व जिला कोषाध्यक्ष जैनुल हसन ने सभी समाजवादी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत फूल माल पहनाकर किया यूथ ब्रिगेड के जिला मीडिया प्रभारी मो0 रहबर सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम में युवजनसभा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह जी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला महासचिव बब्लू यादव, विजय यादव, युवा नेता लईक खान, जिला सचिव शमशाद, गयादीन मौर्या आदि जिले के समाजवादी पार्टी पदाधिकारी, यूथ ब्रिगेड टीम के सभी पदाधिकारी व सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले में कई जगह साइकिल यात्रियों का फूल माल पहनाकर स्वागत किया व जल पान कराया व साइकिल यात्रा में शामिल हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे