Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रेन से गिर कर रेल यात्री घायल , मनकापुर CHC से रिफर


गोण्डा: बिहार से पंजाब जा रही ट्रेन से गिर कर 28वर्षीय युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, १०८ सेवा के जरिये घायल यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में भर्ती कराया गया 

बुधवार को दोपहर पूर्व मनकापुर-गोण्डा रेल खंड पर स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 245 स्पेशल से पच्छिम  मछली मंडी के पास ट्रेन से यात्रा कर रहे भोला कुमार उम्र 28वर्ष पुत्र कैलाश पासवान निवासी विहार प्रात के जिला चम्पारण के वार्ड संख्या १४ विटालिया ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए 
आस-पास के लोगो के सहयोग से १०८ सेवा से सीयचसी मनकापुर लाया गया।जहां चिकित्सको ने उपचार कर घायल भोला के बताये मोबाइल नम्बर पर घटना की सूचना परिजनो को दी।

घायल की पहचान जेब आधार कार्ड से हो सकी है और जेब से ही विहार से पंजाब का जनरल टिकट भी मिला है।
सीएचसी अधीक्षक नीरज गुप्ता ने बताया कि परिजन के आ जाने से उनके साथ जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। ट्रेन से गिरे यात्री की सूचना जीआरपी, आरपीयफ व स्टेशन मास्टर को नही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे