Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशासनिक उदासीनता का भेंट चढ़ा विश्व जनसंख्या दिवस


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। बढ़ती जनसंख्या आज भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या तथा चुनौती बन चुकी है । विश्व के लगभग सभी देश जनसंख्या नियंत्रण पर न सिर्फ जोर दे रहे हैं बल्कि प्रभावी कार्यवाही कर नियंत्रण की ओर बढ़ रहे हैं । भारत सरकार भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर काफी संवेदनशील है और इसके लिए समय-समय पर तमाम कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं अस्थाई प्रोग्राम भी जनसंख्या नियंत्रण पर चल रहा है परंतु जनपद बलरामपुर में इस कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदार विभाग तथा अधिकारी पूर्ण रूप से उदासीन दिखाई दे रहे हैं । आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला । 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता रथ सारथी को सुबह 10 बजे रवाना होना था इसके साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों के परिजनों के लिए जागरूकता कैंप आयोजित होना था परंतु अस्पताल में पहुंचने पर चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया । दोपहर 1 बजे तक सीएमएस का कमरा बंद था वे उपस्थित नहीं रहे । आयोजन करने वाले कुछ कर्मचारी इधर उधर भागते नजर आए । दोपहर 1 बजे तक न तो जागरूकता रथ को रवाना किया गया था और न ही जागरूकता कैंप शुरू हो पाया था । ऐसी स्थिति देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि स्वास्थ्य महकमा केवल कागजों में जनसंख्या नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को चलाने का आदि हो चुका है । जहां अधिकारी इतने बेपरवाह हैं ऐसे जिले में कैसे कार्यक्रमों का सफल संचालन हो पाएगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है । हालाकि दोपहर बाद कुछ गिने चुने आशा बहू तथा कर्मचारियों के बीच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवानाा कर दिया गया और विश्व जनसंख्या दिवस  के अवसर पर  जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार प्रसार का कोरम पूरा हो गया । कहीं ना कहीं ऐसे कार्यक्रम कई सवाल सवाल खड़ा कर जाते हैं । यदिि इतनी गंभीर समस्या पर भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है तो फिर समस्या का निदाान कैसे संभव होो पाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे