रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के मनहना बाजार से एक शातिर अपराधी जो लगभग एक साल से फरार चल रहा था।वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उसके ऊपर 5000हजार रूपये का ईनाम घोषित था।
बताते चले की थाना तरबगंज पर पंजीकृत आरोपी रामकुमार उर्फ कुमारे पुत्र जयराम पासी निवासी ग्राम मनहना थाना तरबगंज गोण्डा जो पिछले लगभग 1 वर्ष से अपराध करके फरार चल रहा था तथा इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा 5000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
आरोपी की गिरफ्तारी के शख्त निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज की पुलिस टीम ने उक्त अपराधी को आज दिनांक बुधवार को समय 9.00 बजे पकडी तिराहे से तब गिरफ्तार कर लिया जब वह कही बाहर भागने की फिराक में था।गिरप्तार
आरोपी
रामकुमार उर्फ कुमारे पुत्र जयराम पासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मनहना थाना तरबगंज गोण्डा का है
यह रहा अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 207/14 धारा 457/380 भादवि थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा
2-.मु0अ0स0 208/14 धारा 459 भादवि थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा
3-.मु0अ0स0 186/15 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा
4-.मु0अ0स0 28/15 धारा 411/420/467/468 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा
5-.मु0अ0स0 31/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज गोण्डा
6-.मु0अ0स0 352/18 धारा 382 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा
इन्होने की गिरप्तारी
एसआई आदित्य गौरव श्रीवास्तव का0 रामकुमार सिंह का0 अनिल कुमार शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ