Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चोरों ने एक घर से नकदी सहित लाखों रूपये के आभूषण किए पार


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अंतर्गत सुनबा गांव में बीती रात एक घर में चोरी हो गई।चोर इस घर से नकदी सहित लाखों रूपये के गहने समेट कर चंपत हो गये।घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई तो उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैदपुर चौकी प्रभारी नन्द हौसिला यादव ने घटना की गहनता से छानबीन की।जानकारी के अनुसार
सुनबा निवासी राजेश कुमार मिश्र इस समय मकान का निर्माण करा रहें हैं।इस वजह से बक्सा,अटैची,व् घर का कीमती सामान बाहर बने बरामदे में रख दिया था और उसी बरामदे के सामने परिवारीजनों के साथ सो रहे थे।शुक्रवार की रात बेख़ौफ़ चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में बरामदे में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बक्सा तोड़कर चोर उसमे रखा 20 हजार रुपया नकद,लगभग 20 कीमती साड़ी,पावजेब,पायल,मांगबेदी,कान का टप,कान का सोने का झाला,सोने की अंगूठी,कमर की पेटी,मोटर माला सहित लाखों रूपये का आभूषण उठा ले गये।सुबह टूटा हुआ बक्सा गांव के बाहर जंगल से बरामद हुआ।सैदपुर चौकी प्रभारी नन्द हौसिला यादव ने बताया की भुक्तभोगी ने गांव के ही एक युवक पर शंका जाहिर की है।उन्होंने बताया की युवक को चौकी बुलाया गया है।उससे घटना के बारे में पूछताछ की जायेगी।मवई के प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि जानकारी मिली है।सैदपुर चौकी प्रभारी नन्द हौसिला यादव को घटना की छानबीन के लिए मौके पर भेजा गया है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे