अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में दबंगो ने किया गांव के ही सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिया जिससे गांव की आम जनता को हो रही काफी कठिनाईयां।जानकारी के अनुसार यह मामला रुदौली तहसील के पटरंगा थाना क्षेत्र के परसँऊ गांव का है जहां के गांव निवासी अनुज पटेल ने जिलाधिकारी फैज़ाबाद अनिल पाठक को ग्राम प्रधान सहित लगभग 4 दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्दारा हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते को चालू कराये जाने की मांग की है। गांव के ही अनिल कुमार पुत्र ईश्वर दयाल व शशांक पुत्र अनिल कुमार आदि लोगो पर गांव के आम सार्वजनिक व पुश्तैनी रास्ते पर दीवाल उठाकर रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया गया है।वहीं प्रार्थी जनों व ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि उपरोक्त दबंगो द्दारा आम जनता के आने जाने वाले पुराने सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह बन्द करके देव स्थान की ज़मीन को भी हड़प करना चाहते हैं। सार्वजनिक स्थल पर लगा इंडिया मार्का हैण्डपम्प को भी अपने निर्माण के अंदर कर लिया है।प्रार्थी जनों ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते पर बन रही दीवाल की शिकायत पर पटरंगा पुलिस द्दारा रोका भी जा चुका है जिसे अनिल कुमार पुत्र ईश्वर दयाल व शशांक पुत्र अनिल कुमार आदि दबंगों लोगो द्दारा कभी भी बनाया जा सकता है जो पूरे गांव का आने जाने का सार्वजनिक रास्ता है इस रास्ते के बन्द होने से आम ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।जिसे चालू कराने के लिए ग्राम प्रधान सुमिता देवी,अवधेश, अमरजीत,सौरभ वर्मा,राजेन्द्र कुमार, सीता पति,बीना देवी,कांति देवी,राम सुमेर,अमृत लाल,जवाहर लाल,अनुज पटेल,हिमांशु वर्मा ,शिव कुमार,श्री मती निशा,प्रिसि वर्मा,मीरा देवी सहित कई दर्जन महिलाओं व पुरुषों ने जिलाधिकारी से शीघ्र सार्वजनिक रास्ते पर बनी दीवाल को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को चालू कराये जाने व दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ