अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:पटरंगा थाना अन्तर्गत मानापुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर फाँसी से लटकी हुई लाश बरामद हुई।सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुदौली अमरसिंह के साथ पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना की सूचना पर पहुंचे मृतिका के मायके वालों ने पटरंगा थाना में लिखित तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताविक मानापुर निवासी मीरा उर्फ रीमा उम्र लगभग 24 वर्ष पत्नी जगन्नाथ उर्फ रजनीश रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर छत की बल्ली में साड़ी के सहारे शव लटका पाया गया।घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के पति को हुई।पति रजनीश का कहना है कि वह घर से पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था बाकी सभी घर वाले खेत में थे।जब वह घर वापस आया तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बन्द था तो उसने काफी देर तक की आवाज लगाई पर अंदर से कोई आवाज न आता देख उसने दूसरे की छत से अपनी छत पर चढ़ा और जीने का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुआ तो देखा कि उसकी पत्नी की लाश छत में लगी बल्ली के सहारे साड़ी से बंधी लटक रही थी।उसने तत्काल इस बात की सूचना अपने परिजनों के साथ साथ स्थानीय पुलिस को दी।उसके बाद जगन्नाथ ने ही फोन कर घटना की जानकारी मवई थाना अन्तर्गत ग्राम चकपुरवा निवासी मृतिका की मां निर्मला देवी को दी।सूचना पर पहुँचे मृतिका के मायके वालों ने ससुरालीजनो पर दहेज के खातिर हत्या कर लाश को लटकाने का आरोप लगाते हुए पटरंगा पुलिस को तहरीर दी।मृतका की मां निर्मला देवी ने बताया कि अभी चार साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी पूरे रश्म रिवाज के मुताविक की थी।अपनी हैसियत मुताविक दान दहेज भी दिया।बेटी के ससुराल वालों की मांग पर अभी एक साल पहले भी खेत लिखवाने के लिए तीन लाख रूपये दिया था।उसके बाद विगत छह माह पहले ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी बीस हजार रूपये दिया है।बावजूद ये लोग मेरी बेटी को आये दिन मारते पीटते थे।मैं दो दिन से अपनी लड़की से बात करने के लिए फोन मिलाती रही पर किसी ने मेरी बात नहीं कराई।एक वर्ष से मेरी बेटी को ख़र्चा पानी के लिए पैसे नहीं देते थे।इस बात को जब मेरी बेटी ने बताया तो मैने उसको सिलाई मशीन ख़रीद कर दिया था।जिससे काम कर वो अपना खर्च निकाल सके।पर यह लोग उसको सिलाई भी नहीं करने देते थे।मृतिका के भाई राज करन ने बताया कि अभी चार दिन पहले हमारी दीदी ने हमें फोन कर घर ले चलने की बात कही थी। जब मैं लेने आया तो ससुरालीजन भेजने से इंकार कर दिया इतना ही नही इन लोगों ने मुझसे भी झगड़ा किया।सूचना पर पहुची पटरंगा पुलिस व रुदौली क्षेत्राधिकारी अमर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई राजकरन की तहरीर पर पति जगन्नाथ,ससुर चेतराम,जेठ रामू व सास पर दहेज के लिये का मुकदमा दर्ज किया गया है पति को हिरासत में ले लिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ