Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में क्रास चेकिंग कर परखी गयी बारीकियां


एस•के• शुक्ला 
प्रतापगढ. । सीडीओ के आदेश पर लगातार हर माह हो रही क्रास चेकिंग में अस बार दर्जनों विभागों के करीब 58 अफसरों को लगाकर गुरूवार को परिादीय तथा आासकीय सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में एमडीएम सहित अन्य जानकारियों तथा शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को देर शाम मुहैया करा दिया। लगातार होने वाली जांच के बहाने बीएसए शिक्षकों को व्यवस्था सुधारने का मौका दे रहे हैं। गुरूवार को इन्हीं विन्दुओं की जांच दर्जनों विभाग के कर्मियों ने करके विकास विभाग को दिया है। जिम्मेदार अब लापरवाही तथा अनियमितता करने वालों पर सीधे कार्रवाई का मन बना रहे हैं। जनपद के तहसील क्षेत्र के कुण्डा, विहार, कालाकांकर तथा बाबागंज में गुरूवार को जांच टीम ने अपने -अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कील-कांटें दुरूस्त करने में लगे रहे। उधर, जांच अधिकारी बने समन्वयक भी अपने जांच के क्षेत्रों की जानकारी लेकर ओडीके एप्स अनुसार निरीक्षण की तैयारी को अंतिम रूप दिया। शिक्षक भी जांच की भनक पाकर सब कुछ ओके करने में लगे रहे तथा एमडीएम के मीनू और मानक से रसोईयों को परिचित कराया।


बिना किताबों के गुरू बांट रहे ज्ञान, फटी बैग लाने पर मजबूर नौनिहाल
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में पढ़ाई के शुरूवाती दौर में ही किताबों की अनुपलब्धता से सरकार प्रयासों की पोल खोल कर रख दिया है। बीआरसी केन्द्रों पर महज जूनियर के कक्षा सात और आठ की किताबें भेजी गयी निकासी वितरण भी हो गया लेकिन प्राइमरी व कक्षा छह के नव प्रवेशी छात्र आज भी बिना किताबों के ही ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि गुरूजन लगातार सरकार की विफलता से वाकिफ हो पुराने छात्रों की जमा कराई गयी पुस्तकों से काम चला रहे हैं।
जिले के तहसील क्षेत्र के बाबागंज, विहार, कालाकांकर व कुण्डा विकास खंड के सैकड़ों प्राइमरी व जूनियर स्कूलों का संचालन सरकार  की मंशा के अनुसार विभागीय निर्देशो पर दो जुलाई से ही प्रारंभ है। निःशुल्क बैग देने की योजना में भी इस बार फेरबदल किया गया है जिससे दूसरे छात्र फटी बैग लेकर आने को मजबूर हैं। उधर, विभाग डिजिटल इंडिया के सहारे शिक्षकों से ई-बुक डाउनलोड कर शिक्षण को गति देने की बात को भी अमल में लाने की तैयारी कर रहा है लेकिन नौनिहालों कें हांथों में किताब कब मिलेगी इसका सटीक जवाब किसी के पास नही है ।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे