दर्दनाक घटना से परिवार में मचा कोहराम
खुर्शीद खान
कूरेभार,सुल्तानपुर।घर मे लगे टुल्लू पम्प में उतरे करेंट की चपेट में आने से महिला गम्भीर रूप से झुलस गई।परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।थाना क्षेत्र कूरेभार गांव फूलपुर निवासी मनोज कुमार की 30 वर्षीया पत्नी संगीता शनिवार प्रातः दस बजे घर के सामने स्थित हैंडपम्प में लगे टुल्लू से कपड़े धो रही थी,तभी टुल्लू में उतरे करेंट की चपेट में आ गयी जब तक लोग मदद के लिए पहुँचते तबतक बहुत देर हो चुकी थी करेंट की चपेट में आने से संगीता बुरी तरह से झुलस चुकी थी।परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जंहा उसकी मौत हो गयी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है।परिवार में इस दुःखत घटना से कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ