गोण्डा:गरीबो को मुफ्त दिया जाने वाला विद्युत कनेक्शन में जम कर उगाही होने पर नगर पंचायत के सभासदो ने क्षेत्र के विद्यायक व सूबे के कैबिनेट समाज कल्याण मंत्री समेत विद्युत विभाग के उच्चधिकारियो को शिकायती पत्त भेज कर प्रकरण की जांच व कार्यवाही की मांग की है।
मनकापुर नगर पंचायत के सभासदो ने क्षेत्रीय विद्यायक व सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र मे कहा है कि क्षेत्रीय जेई पवन कुमार व लाइन मैन द्वारा सौभाग्य योजना नि: शुल्क विद्युत कनेक्शन जो अनूसूचित जाति व बीपीयल कार्ड धारको के लिये सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना में प्रति कनेक्शन पांच सौ रुपया उपभोक्ताओ वसूला जाता है और जब इस बावत जेई से बात की गयी तो जबाब में कहा कि उक्त योजना सिंर्फ ग्रामीण क्षेत्रो के लिये न कि नगर पंचायत के लिये है।जेई द्वारा क्षेत्त में बीस घंटे के बजाय मात्र दस घंटे विद्युत् आपूर्ति करायी जा रही है।लोकल फाल्ट के नाम पर कटौती की जाती है।सभासद वैभव सिंह,अखंड प्रताप सिंह,श्रीमती रंजना सोनी, कीर्ति सोनी,राजेश मौर्या,मीरा जयसवाल,सुरेन्द्र कुमार,कृष्ण कुमार मोदनवाल,पुष्पा लोगो ने समूचे प्रकरण की जांच व कार्यवाही मांग की है।वही जेई पवन कुमार मोबाइल न रिसीब होने पर बात नही पायी है और यसडीओ विद्युत मनकापुर एके कुस्ववाहा ने बताया कि उगाही का अरोप निराधार है और पुराने पोल हटा कर नये पोल पर तार खीचने के दौरान विद्युत कटौती की जाती है वह भी गर्मी को देखते हुए काम बंद करा दी गयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ