Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुनी समस्याऐ


डॉ ओपी भारती 
गोंडा:   वजीरगंज थाना दिवस का निरीक्षण पुलिस उपमहानिरीक्षक ने करते हुए फरियादियों से बात की एवं समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश मातहतों को दिया। लेखपालों के हड़ताल पर होने के कारण राजस्व के मामले लंबित रहे।
      आज आयोजित थाना दिवस में कुल 11 मामले आये जिसमें 7 राजस्व व 4 पुलिस के थे। जिसमें 3 राजस्व व एक पुलिस का मामला ही निस्तारित हो सका। इसी दौरान अचानक पहुँचे डीआईजी अनिल कुमार राय ने थाने पर मौजूद फरियादियों से बात की। उन्होंने आम जनता की शिकायतों को संवेदना के साथ प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार महेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे