डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के अनभुला में शुक्रवार/शनिवार की रात में एक घर में चोरी हो गई।पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अनभुला निवासी राम सिंह द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उनकी पत्नी व बच्चे घर के बाहर सो रहे थे,जबकि बहू कमरे में सो रही थी।वे स्वयं अपने छोटे भाई शिवा सिंह के घर उसके साथ मैच देख रहे थे।रात में एक बजे उनकी पुत्री चिल्लाती हुई उनके पास आई व घर में ताले टूटे पड़े होने की जानकारी दी।वे जब घर पहुंचे तो देखा कि तीन बक्से
व एक अटैची में रखा सारा सामान,सोने- चांदी के जेवर गायब हैं व सारा सामान घर मे बिखरा पड़ा है और गहने के खाली डिब्बे टूटे पड़े हैं।कपड़े की जेब मे रखे 2500 रुपए के साथ पुत्री का मोबाइल भी चोरी हो गया है।सूचना पर रात 1.30 बजे डायल 100 भी मौके पर पहुंची।वादी के अनुसार घटना रात 11 बजे से 12.30 बजे के बीच की है।चोरी घर के मुख्य दरवाजे में बाहर से लगी कुंडी खोल कर हुई है।
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ