सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला महिला चिकित्सालय पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा द्वारा सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया। विष्व जनसंख्या दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने देष की बढती जनसंख्या पर चिन्ता जतायी उन्होंने कहा कि देष की जनसंख्या हमारे विकास के लिए भी एक चुनौती है। बिना भेद-भाव के जनसंख्या नियंत्रण की ओर बढना होगा तभी देष का समुचित विकास हो सकेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि बढती जनसंख्या के कारण समाज में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गयी है इस असंतुलन को खत्म करने केे लिए समाज के सभी वर्गो की सहभागिता जरूरी है। आम लोगों को बेहतर षिक्षा चिकित्सा , शुद्व पेय जल, स्वच्छ वातावरण, अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाॅए मिल सके इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है।
इस अवसर पर अपर निदेषक , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी , जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, सचिन चैरसिया, सुनील कुमार, मनीष मिश्रा, सतीष सोनकर, पप्पू भईया, संजय उपाध्याय, महेन्द्र शंकर, रामधनी चैधरी, चिन्टू मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ