Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुस्लिम महिलाओं ने लिया परिवार नियोजन का संकल्प





अखिलेश्वर तिवारी
नई रोशनी कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने लिया संकल्प

बलरामपुर ।। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक ओर जहां प्रशासनिक उदासीनता दिखाई दी वही जिला मुख्यालय पर आयोजित कराया जा रहा नई रोशनी योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुस्लिम महिलाओं ने परिवार नियोजन अपनाने तथा उसका प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया । नई रोशनी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत मुस्लिम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसके अंतर्गत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रामलीला ग्राउंड में तराई इनवायरमेंट समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है । समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया की नई रोशनी कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्लिम महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ।
पहले बैच का प्रशिक्षण 7 जुलाई को समाप्त हो चुका है तथा दूसरे बैच का प्रशिक्षण 8 जुलाई से चल रहा है । आज 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न हो रहे खतरों व समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई । प्रशिक्षण प्राप्त कर रही मुश्लिम महिलाओं ने परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों तथा उपायों पर चर्चा की । यूनिसेफ के प्रशिक्षक विनोद पांडे, एन आर आई प्रशिक्षक चेतना शुक्ला, सुरभि तथा हैप्पी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुस्लिम महिलाओं के साथ परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों व उपायों पर खुलकर चर्चा की और उन्हें पूरी जानकारी दी । महिलाओं ने संकल्प लिया कि छोटा परिवार से ही सुखी परिवार हो सकता है इसलिए हम अपना परिवार छोटा रखेंगे और आसपास के लोगों को भी छोटा परिवार रखने के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही परिवार नियोजन के विभिन्न उपाय जैसे कि अंतरा इंजेक्शन , महिला व पुरुष कंडोम, खाने की गोलियां, कॉपर टी तथा नसबंदी के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे और परिवार नियोजन के साधन उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे । मुस्लिम महिलाओं ने स्वीकार किया कि उनके समुदाय के लोगों के यहां स्वाभाविक रूप से ज्यादा बच्चे होते हैं । कुछ रूढ़ियां हैं जिनके कारण लोग परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग नहीं करते जिसके लिए हम लोग अपने समुदाय के महिलाओं तथा पुरुषों को भी प्रेरित करेंगे । आज के प्रशिक्षण के दौरान मुस्लिम महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन के विषय में खास जानकारी दी गई । भारत सरकार द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए तथा जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए अंतरा इंजेक्शन लगवाने का कार्य सभी सरकारी चिकित्सालयों में शुरू कराया है । इसके लिए व्यवस्था की गई है कि जो महिला अंतरा इंजेक्शन लगवाएगी उसे प्रति इंजेक्शन एक सौ रुपए प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा तथा जो प्रेरक इंजेक्शन लगवाने के लिए लाएगा उसके खाते में भी एक सो रुपए भेज दिया जाएगा । यह इंजेक्शन पूर्णता निशुल्क है इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा । अंतरा इंजेक्शन लगवाने के बाद 3 माह तक गर्भ ठहरने की कोई गुंजाइश नहीं रहती । इसलिए काफी कारगर इंजेक्शन साबित हो रहा है और यह भविष्य मे परिवार नियोजन का सबसे प्रभावशाली तरीका सिद्ध हो सकता है । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रुखसार बानो, शहनाज , जानशीन व चांदनी सहित 75 महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे