Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PNB मनकापुर से खाताधारक के खाते से फिर उड़े पैतीस हजार


गोण्डा:बीते मंगलवार को चालू खाता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन किस्तों में पैतीस हजार रुपये निकाल लिया गया।पीडित को दूसरे मैसेज एलर्ट द्वारा जानकारी हुई।पीडित ने मामले शाखा प्रबधक व पुलिस में तहरीर दी है।
    मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी पवन कुमार पान्डेय  पुलिस को दिये तहरीर में कहा कि कस्बें में स्थित पंजाब नेशनल बैक में चालू खाता धारक है।बीते मंगलवार को उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन किस्तों में दस-दस हजार रुपये तीन बार व पांच हजार रूपये निकाल लिया गया।बुधवार मैसेज एलर्ट देखा तो हैरान हो गया और बैंक खुलते ही मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को देते हुए एकाउट स्टेटमेंट निकलवा तो वही बात सामने आयी और शिकायत को शाखा प्रबधक द्वारा नजर अंदाज कर दिया गया।पीडित ने शाखा प्रबंधक  व मनकापुर पुलिस में तहरीर दी है।
दूसरी घटना 
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवा माफी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र सांवल का बीते बुधवार को कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया था।अपने सेटर अमवामाफी का बैंकिग कार्य के दौरान 10:37 बजे मोबाइल पर एक डेविड का मैसेज आया।जब पीडित ने मोबाइल खोल कर मैसेज पढा तो सत्तर हजार रुपये खाते से डेविड हो गया यह देख कर हैरान हो गया।खाते से किसी ने घोखा-धडी कर रुपया निकाल लिया गया।निकाला गया रकम चेक से अज्ञात ने निकाल लिया था ।जब कि पीडित का कहना था  कि वह किसी को भी कोई चेक नही दिया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्व धोखा-धडी का मामला दर्ज कर था |
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही आया है और आने पर जांच किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे