Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, कोहराम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बाई गांव अझारा मे हाईवे के समीप खेल रहे मासूम की बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। गांव के हरिकेश सरोज का बेटा हिमांचल (04) सडक के किनारे खेल रहा था। बुधवार को हरिकेश के भाई मुकेश के बेटे का निकासन था। परिजन सुबह से ही कार्यक्रम को लेकर तैयारी मे जुटे हुये थे। अचानक मासूम की मौत होने की खबर मिलते ही मांगलिक कार्यक्रम मे मायूसी छा गई। घटना को लेकर परिजनो ने आयोजन भी आननफानन मे रदद कर दिया। इधर दुर्घटना होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने बाइक सवार को कब्जे मे लेते हुये उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि मृतक मासूम के परिजनों ने बाद मे कोतवाली पहुंचकर शव का पीएम न कराये जाने को लेकर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्त मे लिये गये बाइक सवार को छोड दिया। वहीं मासूम की मौत होते ही उसके घर कोहराम मच गया। शव से लिपटकर महिलाओं का विलाप देख हर किसी की आंखे भर उठी दिखी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे