शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने खराब पडे हैण्डपम्पों को रिबोर कराये जाने के साथ नये हैण्डपाइप लगाये जाने तथा खरीफ की फसल की बुआई और फसलोे को बचाने के लिए सूबे की सरकार से प्रदेश मे चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति किये जाने की बात कही है। बुधवार को लालगंज कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओ की आमसभा को संबोधित करते हुये प्रमोद तिवारी ने कहा कि अभी तक मानसून की वर्षा काफी कम हुई है तथा पानी का जलस्तर भी काफी नीचे हो गया है। ऐसे मे किसानों तथा आम आदमी को बेहद कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा के द्वारा हाल ही मे हत्या मे सजायाफ्ता और कोर्ट के द्वारा दोषी करार दिये जाने के बावजूद अपराधियों के साथ मंच साझा करने तथा उन्हें माल्यार्पण कर महिमामंडित किये जाने की भी तल्ख आलोचना करते हुये कहा कि मंत्री का यह गैरजिम्मेदाराना कृत्य न्यायालय तथा कानून और भारत के संविधान का खुला उल्लंघन है। श्री तिवारी ने जयन्त सिन्हा के इस कृत्य की आलोचना करते हुये कहा कि मंत्रिपरिषद के सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत के तहत अभी तक पीएम मोदी के द्वारा जयन्त सिन्हा का त्यागपत्र न लेना अथवा उन्हें मंत्रिपरिषद से बर्खास्त न करना सीधे नरेन्द्र मोदी का आपराधिक राजनीतिक संदेश है। श्री तिवारी ने बैठक मे कहा कि आर्थिक मोर्चे पर असफल तथा सीमा पर नियंत्रण करने मे विफल होने के साथ मौजूदा मोदी सरकार के कार्यकाल मे भारतीय जवानो के दोगुनी शहादत बढ़ने को देखते हुये अब भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिये देश मे नफरत, आतंक और राजनैतिक हिंसा फैलाकर एवं सामूहिक हत्यायें कराकर इस पार्टी के लोकसभा जीतने का मूलमंत्र साबित होता है। श्री तिवारी ने कहा कि सिन्हा के मामले मे जबकि उनके पिता एवं बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता पूर्व रक्षा मंत्री तक ने जयन्त सिन्हा को इस कृत्य के बाद नालायक बेटा कहा है। फिर भी प्रधानमंत्री दोषी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न कर अपनी सरकार का यही संदेश दे रहे कि जो लिचिंग करेगा उसके साथ भाजपा की सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। हाल ही मे थाईलैण्ड की अंधेरी गुफा मे फंसे सभी बारह बच्चों एवं कोच को कड़ी मेहनत के बाद सुरक्षित व सकुशल बाहर निकालने एवं लगभग असम्भव लगने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिये थाईलैण्ड और अन्य जो भी देश इस अभियान मे लगे, ऐसे अदम्य साहस भरे सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये सहयोग करने वाले कर्मचारियो की जमकर सराहना भी की। श्री तिवारी ने कहा कि यह सफल अभियान पूरी दुनिया को यह संदेश दे सका है कि असम्भव से असम्भव परिस्थिति मे भी सफलता की आशा नहीं छोडनी चाहिये। उन्होनें कहा इस रेस्क्यू अभियान को भारत की धरती से जाकर भगवान बुद्ध के थाईलैण्ड मे बौद्ध धर्म के संदेश को भी मानवीय मूल्यों की रक्षा का मजबूत संदेश दुनिया की शांति के लिये बच्चों मे ऊर्जा संचित करने की सफलता का भी द्योतक है। इसके पूर्व प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुये एसडीएम तथा सीओ को पीडितो की समस्याओं के त्वरित समाधान कराये जाने को कहा। वहीं श्री तिवारी संागीपुर, घुइसरनाथ धाम, सलेम भदारी समेत क्षेत्र मे आयोजित विविध कार्यक्रमो मे शामिल हुये। इस मौके पर अशोक सिंह बबलू, सुरेंद्र सिंह ददन, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संतोष द्विवेदी, सुधाकर पाण्डेय, रमाशंकर तिवारी, कौशलेश सिंह, महमूद आलम, रामबोध शुक्ल, मुरलीधर तिवारी, छोटे लाल सरोज, पप्पू तिवारी, डा. वीरेंद्र मिश्र, सुनील पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, इम्तियाज खां, इबादुर्रहमान, प्रीतेन्द्र ओझा, आईपी मिश्रा, त्रिभु तिवारी, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, रवींद्र मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, देवी प्रसाद मिश्र, आचार्य राजेश मिश्र, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय शिवम पाण्डेय आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ