मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी- सिंहपुर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत शेखनगाँव में स्थित श्री राम दुलारे त्रिपाठी शिक्षा निकेतन विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा यादव ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ पेड़-पौधे लगाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने का काम किया।साथ ही कहा की धरा को हरा भरा रखा जाय। धरा हरा भरा न रहने पर अनेक तरह की समास्याऐ उत्पन्न होती है।
स्कूल प्रबंधक श्री कामता प्रसाद त्रिपाठी जी ने बताया कि बढ़ते हुए प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। जिससे वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। स्कूल के संरक्षक कमला कांत त्रिपाठी ने बताया कि जिस प्रकार से जल हमारे जीवन के लिए आवश्यक है, उसी तरह वृक्षों के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं है। इसलिए हमें पेड़-पौधों को अपने घर के आस पास अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल प्रबंधक कामताप्रसाद त्रिपाठी जी प्रधानाचार्या निशा यादव ,माया , लक्ष्मी, मोजीम खान, निशांत त्रिपाठी, मोहम्मद मोतीन, अब्दुल गफ्फार व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ