Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बारिश शुरू होते ही व्यवस्था की खुली पोल


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर । सरकार के तमाम दावों व प्रयासों को जनपद बलरामपुर का जिला प्रशासन तथा नगर पालिका प्रशासन पलीता लगाने में जुटा हुआ है । सरकार जहां एक ओर सभी को समुचित व्यवस्था तथा सुविधा देने का प्रयास कर रही है वही जिला स्तर के अधिकारी तथा नगर पालिका के जिम्मेदार लोग उन सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका नहीं निभा रहे जिसका खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है । ताजा मामला आज तड़के जोर से शुरू हुई बारिश का है बारिश शुरू होते ही चारों ओर सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई । कहीं नालियां नहीं तो कहीं नालियां टूटी हुई जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है और लोग परेशान हैं । घरों के अंदर भी पानी भर रहा है फिर भी नगर पालिका प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा ।
             
                  जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला मुख्यालय के अधिकांश मोहल्ले  की सड़कें व नालियां पूर्णतया टूटी हुई है । अधिकांशनालियां ध्वस्त हो चुकी हैं जो सही भी है वह पटी हुई हैं जिसके कारण जल निकासी पूर्णतया अवरुद्ध है । थोड़ी सी बरसात होते ही वर्षा का जल सड़कों पर भर जाता है यहां तक कि लोगों के घरों के अंदर भी घुसने लगता है । आज सुबह से बारिश शुरू हुई तो कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई । कई मुख्य मार्गों पर भी जल निकासी ना होने के चलते सांपों के ऊपर पानी भर गया पानी भरने से सड़कों के दोनों तरफ निवास कर रहे लोगों के घरों में भी पानी घुस रहा है घर से बाहर लोग निकल नहीं पा रहे हैं परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा । लोगों का मानना है जलभराव की यह भयानक स्थिति जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण है । सड़कों के किनारे नालियां प्रॉपर नहीं बनाई गई हैं और जो नालियां बनाई गई हैं वह पट चुकी है उनकी प्रॉपर सफाई नहीं हो पाई है । बरसात शुरू हो चुका है जिसका खामियाजा लोग जलभराव के रूप में भुगत रहे हैं । सड़कों पर पानी इस कदर भरा हुआ है कि उस पर वृद्ध महिलाएं तथा बच्चे तो जा ही नहीं सकते । स्कूल खुल चुके हैं और ऐसे मे बच्चों को स्कूल भी जाना है । लोगों की मांग है कि जलभराव के इस दयनीय स्थिति से उन्हें छुटकारा दिलाया जाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे