Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साम्प्रदायिक विवाद की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान,भैंसौली गांव पुलिस छावनी में तब्दील


अमरजीत सिंह 

फ़ैजाबाद:साम्प्रदायिक झगड़े की झूंठी सूचना पर बुधवार को मवई पुलिस घण्टों हलकान रही।किसी ने बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि मवई थाना क्षेत्र के भैंसौली गांव में दो अलग-अलग समुदायों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष की ओर से ईंट गुम्मे चल रहें है।झगड़े की सूचना मिलते सीओ रुदौली अमर सिंह,मवई के थाना प्रभारी नीरज राय यूपी 100 की चार गाड़ियां 0925,0924,0927,0921 सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वहां पता चला कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में बच्चों के विवाद में झगड़ा हुआ है।जिसमे दोनों पक्षों में जमकर ईंट गुम्मा चला पर किसी पक्ष से किसी के घायल होने की सूचना नही है।पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के रानू पुत्र हारून,मोनू पुत्र नसीम, अहतिसाम पुत्र अखलाख,सिराज पुत्र मेराज,हसीब पुत्र अब्दुल शकूर,भोलू उर्फ मुस्तकीम पुत्र जमाल,अबरार पुत्र हाजी अहमद अली सहित आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आयी।समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी।प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से बच्चों में विवाद हो गया था अब दोनों पक्ष सुलह के लिये तैयार हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे