Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रजनपुर गांव में ढाई लाख की चोरी


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम रजनपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया।भुक्त भोगी ने इस सम्बन्ध में मवई थाना में चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रजनपुर के प्रदीप कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद का मकान गांव के किनारे  उत्तर दिशा की ओर स्थित है।मंगलवार की रात को चोर प्रदीप के मकान से मिला हुआ नीम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ कर जीना के रास्ते मकान के अन्दर दाखिल हो गये।चोर कमरे में लगे ताले को तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए।कमरे के अंदर रखी गोदरेज की दो अलमारी तथा तीन बख्शों का ताला तोड़ डाला।बख्शों में रखी चार अदद सोने की झुमकी,दो अदद सोने की नथुनी,एक अदद सोने का गले का हार,एक अदद बाल चोटी, एक अदद सोने टप,एक अदद सोने का मटर माला, चांदी की बिछिया,तीन अदद चांदी की पायजेब,ढाई सौ ग्राम चांदी के सिक्के,चांदी की करधनी,चांदी की हँसुली तथा कमरे में रखा मोबाईल तथा बीस हजार रुपये की नकदी उठा ले गये।चोर मकान के उत्तर दिशा में लगे दरवाजे को खोल कर फरार हो गये।चोरी की वारदात के समय प्रदीप अपने ट्यूवेल पर थे तथा उसकी पत्नी नीलम अपने बच्चों के साथ छत पर ही सो रही थी।बुधवार को प्रातः जब नीलम सो करके उठी और कमरे में गयी तो देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था जब कमरे के अन्दर गयी तो देखा कि गोदरेज की दो अलमारी तथा तीन बख्शों में लगे ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था।चोरों ने कमरे में रखी फ्रीज से पानी का बोतल निकाल कर पानी भी पिया।ग्रहस्वामी प्रदीप कुमार ने मवई थाना पहुँच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज राय ने बताया कि तहरीर मिली है मौके पर सिपाहियों को भेजा गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे