अमरजीत सिह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लोहानी का पुरवा में बीती रात आशनाई के चक्कर में आशनाई के आरोपी के घर में घुसकर पिटाई की गई।जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।जानकारी पर पहुची डायल 100 पुलिस और दरोगा आषीष कुमार यादव ने घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया।
जानकारी के मुताविक लोहानी पुरवा निवासी शोभा लाल का गाव की एक महिला से आशनाई चल रही थी।शोभा लाल सोमवार को एक माह बाद अपने गाव वापस आया।सोमवार की रात में गाव में आशनाई के आरोप पर गाव के राम संबल के बीच कहा सुनी हो गई।कुछ देर बाद राम सवल अपने साथियो के साथ शोभालाल के घर पहुच गए।मारपीट शुरू कर दी।शोभालाल को बचाने पहुचे जगराम,सुखलाल और शोभालाल दूसरे पक्ष के राम सवल,राम स्वरूप घायल हो गए।कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया की दोनों पक्षो की और से मुकदमा कायम किया गया है।शांतिभंग की आशंका की धारा में चालान किया जा रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ