Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के सेल्फ हेल्प ग्रुप के लाभार्थियों से किया सीधे संवाद


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । भारत सरकार के आईटी एवं सूचना मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के सेल्फ हेल्प ग्रुप (NRLM) के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया जिसका प्रसारण जनपद बस्ती के 120 से अधिक सीएससी केन्द्रो और एन० आई० सी० ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हाल में लाइव दिखाया गया | सीएससी ई गवर्नेन्स द्वारा संचालित सीएससी केंद्रों पे बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद हुए और प्रधानमंत्री  की बात सुनें तथा अपने जीवन में हुए बदलाव के बारे में बताया। ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि इस मिशन के जरिए उनके जीवन मे आर्थिक रूप से काफी बदलाव आया है। वो विभिन्न प्रकार के उद्योग जैसे अगरबत्ती निर्माण, अचार निर्माण, डेयरी, ईंट निर्माण आदि में कार्य कर अपनी आजीविका चला रही है। समस्त जिले में ग्रामीण महिलाए एक समुह बना कर इस मिशन से जुड़ी तथा विभिन्न प्रकार के व्यापार के लाभ प्राप्त किए। नरेंद्र मोदी ने इस मिशन पर काफी गर्व जताते हुए कहा कि समुह के लोगो का अपना एक पहनावा हो जिससे वो समाज मे एक स्थान प्राप्त कर सके। मप्र की महिलाओं ने बताया कि हमारे ग्रुप ने बकरी पालन, चूडी निर्माण का काम शुरू किया. इससे मेरी मासिक आया 12 हजार रुपए हो गई है. आज मैं अपने परिवार को आर्थिक सहारा दे पा रही हूं. मेरे पति खेती करते हैं और मैं व्यापार करती हूं. हमारे गांव में आ​जीविका गु्रप बना हुआ है. जिसके तहत सेनेटरी पैड का निर्माण कर रहे हैं. इससे करीब 300 रूपए प्रति दिन की कमाई हो पा रही है. मोदी ने कहा कि देखे देश कैसे बदल रहा है. जो महिला कल तक घर से बाहर निकलने से डरती थीं वे आज अपने परिवार को आर्थिक सहायता दे पा रहीं हैं. मैं आप सभी के लिए खुश हूं और आप हमारी प्रेरणा है.

यह कार्यक्रम जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर संचालित किया गया। जिसमे सीएससी के जिला प्रबन्धक महबूब आलम एवं महेंद्र कुमार,जिला समन्वयक सर्वेश चौबे, सूचना विज्ञान अधिकारी यू० बी० मल्ल०, डिप्टी कमिश्नर एन० आर० एल० एम० महेंद्र कुमार पांडेय , जिला मिशन प्रबंधक डा० ऋचा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे