सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । बी डी बांध को पक्का करने साथ ही साथ बंधे के आस-पास के गांव को बचाने के लिए बोल्डर शीघ्र गिराए जाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिनों से धरने पर बैठे राष्ट्रीय लोक दल के नेता चंद्र मणि पाण्डेय ने अपनी चेतावनी के अनुसार आज घाघरा नदी में कूदकर जल समाधि का प्रयास किया हालांकि ग्रामीणों की मदद से उनकी जान बचा ली गई लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया है जहां का इलाज चल रहा है वही इस घटना से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा हाईवे जाम करने का प्रयास किया गया जिसे जिला प्रशासन द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद खोला जा सका बताते चलें कि इस बार जिले में बोल्डर ना आने से बंधों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है अपनी मांगों को लेकर चंद्र मणि पाण्डेय पिछले 3 दिनों से धरने पर बैठे थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ