Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साइकिल यात्रा में शामिल हुए यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष


मोजीम खान 
 सिंहपुर, अमेठी-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी दलित युवा चेतना साइकिल यात्रा कार्यक्रम के तहत संयोजक रजनीश भारती की उपस्थिति में इलाहाबाद से प्रतापगढ़ होते हुए अमेठी पहुँचे कार्यकर्ताओ ने रात्रि विश्राम गौरीगंज में किया तथा अमेठी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद और रायबरेली प्रभारी प्रदेश सचिव चौधरी मो0 मोहसिन का यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी व पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तिलोई, जिला कोषाध्यक्ष जैनुल हसन ने जायस नगरपालिका में फूल माला से जोरदार स्वागत किया। सपा यूथ ब्रिगेड के जिला मीडिया प्रभारी मो0 रहबर सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमेठी से सुलतानपुर तक साइकिल से यात्रा करेंगे।  जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष शमशाद खान जायसी भी शामिल रहे, प्रदेश अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जोश व नई उर्जा भरते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दियें, कार्यक्रम में फहीम सिद्दीकी जी, नदीम कासिम जी, युवा नेता इजहार खान जी, सभासद इसरार खान उर्फ गुड्डन भाई, अमरोज अंसारी, जिला सचिव शमशाद भाई आदि यूथ ब्रिगेड पदाधिकारी साइकिल यात्रा एवं कार्यक्रम में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे