गोण्डा :- छपिया थाना क्षेत्र के बस्ती-गोण्डा रेलखण्ड पर मछमरवा गांव के पास गुरुवार को लगभग 3 बजे अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थनीय लोगो ने 108 नं एम्बुलेंस व डायल 100 को फोन कर उस घटना की जानकारी दी। वहीं इस घटना की जानकारी होते ही छपिया पुलिस सुशील कुमार, प्रदीप दूबे व ईएमटी छपिया अजय पाण्डेय, हरीशचंद्र तिवारी डायल के सिपाही संजय राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने अपना नाम विरेंद्र कुमार पुत्र राम नयन निवासी जिगना थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर बताया। घायल युवक ने बताया कि वह ट्रेन द्वारा सन्तकबीरनगर से आगरा जा रहा था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ