शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। सांगीपुर सीएचसी मे ओपीडी सेवा से लेकर इमरजेंसी सेवा की बदहाली को लेकर एसडीएम की रिर्पोट पर आखिर अधीक्षक पर गाज गिर ही गयी। सीएमओ डाक्टर एके श्रीवास्तव ने गुरूवार को जारी फरमान मे सीएचसी मे तैनात अधीक्षक डाक्टर अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला क्षय रोग चिकित्सालय मे सम्बद्ध किये जाने का फरमान सुना दिया। सीएमओ द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि एसडीएम लालगंज की निरीक्षण रिर्पोट तथा जनशिकायतों को देखते हुये अधीक्षक के खिलाफ जांच कार्रवाई प्रस्तावित होने तक इन्हें तत्काल प्रभाव से जिला क्षय रोग अस्पताल मे सम्बद्ध रखा जायेगा। सीएमओ ने अधीक्षक को यह भी चेतावनी दी है कि जारी आदेश के अनुपालन मे किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा उदासीनता बरतें जाने पर उनके खिलाफ कडी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जायेगी। गुरूवार को सीएमओ का आदेश पहुंचते ही सांगीपुर सीएचसी मे हडकम्प मच गया। बतादें सांगीपुर सीएचसी मे हाल ही मे एसडीएम महेंद्र सिंह के औचक निरीक्षण मे खामियों का अंबार नजर आया था। इमरजेंसी सेवा मे भर्ती मरीजो ने अधीक्षक समेत डाक्टरों के प्रतिदिन बिलम्ब मे आने व बाहरी दवाओं को लिखने के साथ साथ कैम्पस मे ही निजी प्रैक्टिस मे मशगूल होने की खुली शिकायत दर्ज कराई थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को डाक्टरो ंसमेत पंाच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले थे और अस्पताल परिसर से लेकर सीएचसी से लगे गांधी इण्टर कालेज के क्रीडा मैदान मे दवाओं के रैपर का कूडा भी नजर आया था। यही नही दूसरे तल पर आशा के प्रशिक्षण मे भी अव्यवस्था का आलम देख एसडीएम खासे कुपित हो उठे थे। दवाओ के स्टाक रजिस्टर मे भी एसडीएम को अनियमितता साफ नजर आयी। मरीजों ने किचन मे खाने मे अव्यवस्था के साथ साथ परिसर मे जगह जगह गंदगी को लेकर भी एसडीएम से दुखडा रोया था। नाराज एसडीएम ने सीएचसी की करतूत को लेकर डीएम को अपनी रिर्पोट सौंपी। डीएम शंभु कुमार ने सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं मे खामियो को लेकर एसडीएम की रिर्पोट के आधार पर सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिये। डीएम की हनक के चलते सीएमओ ने अधीक्षक के खिलाफ जांच बैठाते हुये उन्हें अन्यत्र सम्बद्ध किये जाने का फरमान सुनाया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ