Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चिकित्सको ने महिला के पेट से निकाला 4 किलो का ट्यूमर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चिकित्सको  की कुशल टीम ने 27 वर्षीया सरोज पत्नी इन्द्रमोहन का आपरेशन कर उसके पेट से 4 किलो का ट्यूमर निकाला। महिला पूरी तरह से सुरक्षित है और उसकी बच्चेदानी भी बचा लिया गया है।
वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा. सोमा सा गुप्ता ने बताया कि यह जटिल आपरेशन था जिसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया। महिला कई अस्पतालों  से होते हुये श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल पहुंची थी। बताया कि ओवेरियन ट्यूमर में बच्चेदानी को बचाना मुश्किल होता है किन्तु मरीज की कम उम्र को देखते हुये पूरा प्रयास किया गया और सफलता मिली। 
सिद्धार्थनगर जनपद के मनिकौरा ननकार निवासी सरोज के आपरेशन की सफलता से उसके परिजन खुश है। निदेशक बसन्त चौधरी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि हास्पिटल का निर्माण जिस उद्देश्य को लेकर किया गया अब यह सार्थक हो रहा है। चिकित्सकों की टीम में बेहोशी के चिकित्सक डा. दीपक शुक्ला के साथ ही सुषमा सिंह, मो. गुलाम, जितेन्द्र वर्मा, मनोज चौधरी, सुनील वर्मा का योगदान सराहनीय रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे