गोंडा:- दहेज हत्या और दुराचार के अलग अलग मामलों में छपिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।एसओ जय दीप द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में वांछित दीपक सिंह को मसकनवा रेलवे स्टेशन के पास से एसआई सुनील कुमार गौड़ व कांस्टेबल सुशील कुमार ने गिरफ्तार कर लिया।वहीं सकदरपुर में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगी लाश मिलने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के मामले में भीमसेन और रामबहोर को एसओ के नेतृत्व में एसआई मदन गौतम कांस्टेबल अश्विन कुमर,एसआई राजकुमार यादव ने बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ