Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टूटकर गिरे एचटी लाइन की चपेट में आने से प्रधानाध्यापिका की मौत, परिजनों में कोहराम


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । मार्निंग वाक कर मंदिर दर्शन  को जाते समय रास्ते में टूटकर गिरे एचटी लाइन तार की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। विजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर कुण्डा-जेठवारा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम विजय पाल ,सीओ रमेश चन्द्र, एसओ डीडी सिंह, सियाराम वर्मा सहित पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी होते ही प्रमुखपति हितेश प्रताप सिंह पंकज भी मौके पर गये तथा पीड़ित के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने भी परिजनों को विभाग के हर सहयोगग का आश्वासन दिया। सभी के प्रयास व अधिशाषी अभियंता उमाकांत द्वारा विभाग की ओर से पांच लाख का चेक देने के बाद जाम खुला तथा पंचनामा के बाद शव पीएम को भेज दिया गया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार निवासी राजेश कुमारी (54) पत्नी स्वर्गीय सनत कुमार शुक्ल विकास खण्ड बाबागंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे जनक में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत थी। प्रतिदिन की तरह गुरूवार की भोर में वह मार्निंग वाक करने निकली थी। भ्रमण से वापस आते समय वह पास ही बने मंदिर में र्दशन को जा रही थी कि रास्ते में पूर्व से ही टूटकर गिरे एचटी लाइन तार की चपेट में आ गयी जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों का भारी जमावड़ा हो गया। ग्रामीण विभाग की लापरवाही से खासे नाराज थे, ग्रामीणों का कहना है कि जेई, लाइनमैन को बार-बार कहने के बाद भी जर्जर तार की मरम्मत नहीं हुई। जन प्रतिनिधि भी इस समस्या से बेखबर बने है। ग्रामीण मृतका का शव कुण्डा-जेठवारा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया तो पुलिस सहित प्राशसन के हांथ-पांव भी फूल गये। परिजन व ग्रामीण डीएम, एक्सईएन को मौके पर बुलाने तथा मृतका के पुत्र को विजली विभाग में नौकरी देने की मांग कर रहे थे। प्रमुख सहित शिक्षा विभाग व अन्य समाज सेवियों के समझाने के बाद मृतका के पुत्र आनंद कुमार की तहरीर पर एसडीओ, जेई पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने व अधिकारियों द्वारा दोनों का निलंबन करने के बाद कार्यवाही को तैयार हुए।


शिक्षकों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, संघ देगा परिजनों को आर्थिक मदद
 बाबागंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय पूरे जनक की प्रधानाध्यापिका राजेश कुमारी की विद्युत स्र्पर्शाघात से हुई मौत पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी। प्राशिसं अध्यक्ष अरूण पति त्रिपाठी, मंत्री प्रभाकर नाथ पांडेय, एबीआरसी जेपी सिंह, अरूण कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र पांडेय शिक्षकों संग मौके पर पहुंचकर परिवार को हर संभव आर्थिक मदद के साथ जल्दी ही विभागीय देयक व अनुकंपा नियुक्ति का भरोसा दिलाया।

प्राशिसं व पूमाशिसं ने बीआरसी बहोरिकपुर में दो मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि दी। संघ ने शिक्षकों के सहयोग से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की रणनीति भी बनाई। इस मौके पर पूमाशिसं अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ल, कमलेश नोडल, उमाकांत द्विवेदी, राजेश मिश्र, राजेश पांडेय, ज्ञान त्रिपाठी, ज्ञानचन्द्र लिपिक आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे