Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत


रमेश कुमार मिश्र/प्रीतीसिंह
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सुसेला मे रात के समय खेत की सिंचाई कर रहे किसान की बिजली के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।सुबह शौच को गये लोगो ने देखा तो गाँव में सूचना दी।सूचना पाकर घर वाले पहुँचे तो देखा किसान का शव बिजली के तार में चिपक हुआ है।अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम में भेजा।
मामला तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सुसेला के मजरा झलिहन पुरवा का है।जहाँ के निवासी बजरंगी सिंह 68पुत्र नन्दनसिंह रात मे मोटर चलाकर खेत की सिंचाई कर रहे थे।की अचानक करंट की चपेट में आगये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हौ गयी।जब सुबह घर वालो को सूचना मिली तो कोहराम मच गया।अचानक हुई मौत से गाँव वालो में दहसत का माहोल हो गया है।
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा गया है।घर वालो के तरफ से कोई तहरीर नही दी गयी है।मौत बिजली के करंट से हुई है।सूचना बिजली बिभाग को भेज दी गयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे