Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल में 100 पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण मित्र बनने का सिखाया सबक


सुनील उपाध्याय 
बस्तीः पुरानी बस्ती के हड़िया चौराहा (उदयनगर) स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में 100 पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण मित्र बनने का सबक सिखाया गया। कार्यक्रम में महेंद्रा फाइनेंस एवम नेशनल असोसिएशन ऑफ यूथ के सदस्यों का सहयोग रहा। मिला। निदेशक राम प्रताप सिंह ने कहा कि पौधरोपण ही पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने का बेहतर विकल्प है। यह अकेले या किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा संभव नही होगा बल्कि सर्व समाज को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। 

उन्होने स्कूली बच्चों को यह भी बताया कि पौधरोपण से ज्यादा उनकी देखभाल करना महत्वपूर्ण है। जितने पौधे रोपे जाते हैं उतने जीवित रहते तो पर्यावरण संकट अब तक कम हो गया होता लेकिन एक ओर पौध लगाये जाते हैं दूसरी ओर वे देखरेख के अभाव में निर्जीव हो जाते हैं। काजी फरहान, ओमकार, एसपी पाण्डेय, केएन, सोनाली, नाहिद परवीन, शालिनी, सगुफ्ता, रीतू शुक्ला, ममता चतुर्वेदी, एनके शुक्ला, विनीता पांडे, अजय पाठक, वदूद खान, सत्येन्द्र पांडे, अमृता, अंशू, आदिल, छाया, सलोनी, नेहा आदि ने पौधरोपण का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे