Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लेखपालों की हड़ताल पर प्रशासन हुआ सख्त

राजकुमार शर्मा
बहराइच :- लेखपालों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। हड़ताल में शामिल सभी लेखपालों को सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की ओर से एस्मा, जनहित गारंटी अधिनियम, कोड आॅफ कन्डक्ट के तहत नोटिस दिया गया है। जो लेखपाल प्रोबेशन अवधि में हैं उनके विरूद्ध सेवा से बर्खास्तगी की नोटिस दी गयी है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी लेखपालों व उनके पदाधिकारियों से वार्ता की गयी तथा हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अनुरोध किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि यदि जनपद के लेखपाल हड़ताल समाप्त कर कार्य पर नहीं लौटते हैं तो उनके विरूद्ध निलम्बन, बर्खास्तगी व मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे