डॉ ओपी भारती
गोंडा,वजीरगंज ।क्षेत्र के चौखट गांवजिंदा दफना कर मारने का प्रयास किया में गुरुवार को दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहायता प्राप्त एक गरीब महिला को दबंगों ने गड्ढा खोदते वक्त उसी में जिंदा दफना कर मारने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तब तक दबंग मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 टीम कुछ देर तक तो गड्ढे में ही दबी महिला से पूछताछ करते रहे फिर लोगों से बाहर निकलवाया।
पीड़ित महिला ने गड्डे से निकाले जाने के बाद बताया कि जब वह शौचालय के लिए गड्ढा खोद रही थी उसी वक्त गांव के प्रधान सूर्यप्रकाश ने गंगा मिश्र, विजय प्रकाश, पप्पू उर्फ आशीष मिश्र को भेजा। पहले तो दबंगों ने जमकर हड़काया मारा पीटा फिर उसे गड्डे में धकेल कर ऊपर से मिट्टी डालने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर घरवाले और गांव के लोग दौड़े तो दबंग भाग निकले। महिला बुरी तरह से मिट्टी में दबी हुई रो रही थी।
एसओ राजेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल सीएचसी भेजा गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में परिवार की ओर से जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ