डॉ ओपी भारती
वजीरगंज,गोंडा।दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नही किया है। वही अंदरखाने में समझौता के लिए हाथ पैर मारे जा रहे हैं।पीड़िता ने 9 जुलाई को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि लगभग 5 माह पहले जब वह शौंच के लिए गई थी , गेहू की सिंचाई कर रहे युवक ने उसे पकड़कर जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया । आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने के बाद मामला खुलने पर महिला ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार की है । वही पुलिस ने इस मामले अब तक कोई कारवाई न कर समझौता कराने की राह जोह रही है। सवाल उठता है कि समझौते के बाद गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु का भविष्य क्या होगा। निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है दोनों पक्ष संतुष्ट है। पुलिस कारवाही नही चाहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ