भगवान धनुषधारी की मनोरम झांकी का दर्शन पूजनकर भक्तगण हुए हर्षित
वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद: विश्व प्रसिद्ध राम नगरी अयोध्या के राजा दशरथ महल बड़ी जगह मंदिर में गुरूवार की देर शाम भगवान धनुषधारी की मनमोहक व मनोरम फूल बंग्ले की वृहद झांकी सजाई गई। जिसका दर्शन पूजन कर भक्तगण व साधु संत कृतार्थ व धन्य हुए।
यहा के परमार्थी गौ संत सेवी महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महराज के पावन सानिध्य में धार्मिक झांकी का आयोजन हुआ। देर शाम युगल सरकार का पट खुलने के उपरांत महाआरती किया गया। इसके उपरांत नामचीन कलाकारों व गायकों के अपनी गायकी से भगवान धनुषधारी के चरणों में श्रद्धा निवेदित किए।
इस दौरान नाना प्रकार के फूलों में विराजमान युगल सरकार की मनमोहक झलक का दर्शन पूजन कर भक्तगण निहाल हुए। वही गीत संगीत और कत्थक नृत्य की त्रिवेणी देर शाम से मध्य रात्रि तक प्रवाहित होती रही।
इस दौरान बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य ने बताया कि अपने आराध्य के प्रति अनुराग अर्पित करने व गर्मी से उनको निजात दिलाने हेतु फूल बंग्ले की झांकी सजाई गई। यह कार्यक्रम परंपरागत है और हर वर्ष होता रहता है। इस दौरान सुप्रसिद्ध गायकों द्वारा गीत संगीत आदि प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व महाआरती आयोजन हुआ और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान आएं अतिथियों को श्री महंत स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य,स्वामी राम भूषणदास उर्फ कृपालु जी महराज, सुदामादास द्वारा राम नामा व फूलों का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।
इस आयोजन में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायसक राम च्रद यादव, डीएफओं डा. रवि सिंह, प्रमुख कमलेश यादव, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, वरिष्ट भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, विशाल मिश्रा, प्रधान गुरू चरण यादव, महंत सुरेशदास, पहलवान घनश्यामदास, महंत राममिलनदास, पार्षद रमेशदास, पार्षद नंदलाल गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, पुजारी छबिरामदास, महंत मनमोहनदास, महंत रामकुमारदास, महंत दिनेंद्रदास, आचार्य सत्येंदर दास, महंत राजीव लोचनशरण, रामजीदास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, सूर्य नारायणदास वैदिक,सुदामादास, शिवपूजन दास, पवन तिवारी, पं विष्णु नायक, ज्योतिषीजी डा. ममता शास्त्री, महंत स्वामी राम दिनेशाचार्य,डा.कृष्णकांताचार्य, पुजारी द्वारिकादास, पंजाबी बाबा, अम्बरदारस, महंत शशि कांतदास, पेडा महराज, महंत गिरीशदास,एमबीदास, डा. सुनीता शास्त्री, महंत बृजमोहनदास, महंत पवनदास शास्त्री, पुजारी रामदास नाका हनुमानगढ़ी सहित हजारों की संख्या में संत-महंत शिष्यगण, अधिकारी व नेतागण शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से दरोगा मनीष त्रिपाठी व हरिकेश यादव मुस्तैद व तत्तपर दिखें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ