अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सर्प दन्स से एक बालिका की हुई मौत।
जानकारी के अनुसार ग्राम चका का पुरवा मजरे अल्हवाना निवासी मूलचंद की नातिन को रात में हुई पहली ही बरसात में सर्प ने डस लिया।जिसे परिजनों द्दारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ग्राम प्रधान अल्हवाना मोहम्मद मुबारक ने बताया कि महिमा पुत्री राम कैलाश 11वर्ष को घर में ही रात में किसी जहरीले सांप ने डस लिया सुबह जैसे ही सांप के डसने की जानकारी परिजनों को हुई तो उसे तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली लेकर गए जहां डाक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक बालिका को उसके ननिहाल से परिजनों द्दारा अपने पैत्रिक गांव ग्राम बैसन पुरवा थाना टिकैत नगर जिला बाराबांकी में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ