अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चालक घायल हालत गम्भीर।जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भेलसर के पास ब्लाक मोड़ पर गोरखपुर से उन्नाव जा रही डीसीएम किसी जानवर के अचानक सामने आ जाने से अनियन्त्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमे चालक गम्भीर रूप से घायल।दुर्घटना की सूचना लोगों द्दारा भेलसर चौकी पर दी गई सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह अपने हमराहियों दानवीर,गौरव कुमार के साथ व डायल 100 की पीआरवी 922 भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची बुरी तरह घायल चालक को डायल 100 पीआरवी 922से पुलिस कर्मियों द्दारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाकर भर्ती कराया गया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार बीती रात लगभग 2 बजे गोरखपुर से उन्नाव जा रही डीसीएम नम्बर यूपी 32 जे एन/6817 भेलसर के ब्लॉक मोड़पर के पास अचानक किसी जानवर के सामने आ जाने से गाड़ी अनियन्त्रित हो कर पेड़ से टकरा गई जिसमें चालक शिवचन्द पुत्र रामसनेही 35 वर्ष निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना असोहा जिला उन्नाव बुरी तरह घायल हो गया जिसे पुलिस द्दारा डायल 100 की 922 से सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया जहां चालक की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसे108 एम्बुलेंस से सिपाही दानवीर के साथ जिला अस्पताल फैज़ाबाद भेजा गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ